महराजगंज जिले के सोनौली सीमा से नेपाल में प्रवेश देने की मांग को लेकर सोमवार से नो मेंसलैंड पर धरना दे रहे 310 नेपाली नागरिकों को आखिरकार अनुमति नहीं मिली। इसी तरह नेपाल से भारत में प्रवेश चाह रहे 126 भारतीय नागरिकों को भी रोक दिया गया। सीमावर्ती जिलों भारत के महराजगंज व नेपाल के रुपनदेही के जिला प्रशासन ने आपस में वार्ता के बाद नेपाली नागरिकों को नौतनवा इंटर कालेज में ठहराया गया है। जबकि भारतीय नागरिकों को नेपाल के बेलहिया में रखा गया है।
