मेरठ कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शहर में लॉकडाउन है। ऐसे में जहां घरों में पानी की डिमांड बढ़ गई है, वहीं दवा छिड़काव में पानी का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। ऐसे में शहर में पानी की खपत बढ़ गई है। सामान्य दिनों में नगर निगम शहर को 320 एमएलडी पानी की आपूíत करता था, लेकिन 25 मार्च से शहर में 350 एमएलडी पानी की आपूíत हो रही है। लगभग 10 फीसद खपत बढ़ गई है।
नगर निगम के जलकल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह के मुताबिक पहले प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी की जरूरत होती थी, जो अब 165 लीटर पानी प्रति व्यक्ति दिया जा रहा है। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि पानी की बढ़ी डिमांड की पूíत के लिए नलकूप चलाने का दो घंटे और गंगाजल आपूíत का लगभग एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। नलकूप सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक चलाए जा रहे हैं, जबकि गंगाजल की आपूíत भोला की झाल से सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि बढ़ी डिमांड पूरा करना पूर्व में निर्धारित जलापूíत के शेड्यूल में संभव नहीं था। सैनिटाइजेशन के लिए आपूíत वाला पानी ही उपयोग में लाया जा रहा है, क्योंकि साफ पानी से ही छिड़काव भी करना है।
