भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रांची शहर से शुरुआत की और पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया। आज विश्व कप चैंपियन धौनी को दुनिया कैप्टन कूल माही के नाम से जानता है। वह विश्व के एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट को जीता है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक धौनी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक खुलासा किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लगभग आठ महीने तक दूर रहने के बावजूद धौनी दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी हालांकि एक समय क्रिकेट से 30 लाख रुपये कमाकर रांची में सेट होना चाहते थे। यह जानकारी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर दी है।
