राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 18 विदेशी नागरिकों के रहने की जानकारी पर पुलिस ने सभी को क्वारंटाइन किया। सभी नागरिक ब्रिटिश नागरिक बताया जा रहे हैं। सभी विदेशी बड़ी मस्जिद में रुके थे। उनके साथ 2 दिल्ली, एक हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है। डीसी के निर्देश पर एसडीओ और हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस मेडिकल टीम के साथ पहुंची और सभी विदेशियों को क्वॉरेंटाइन किया गया। फिलहाल सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है। उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच चल रही है।
पूछताछ में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि विदेश से तबलीग जमात के लिए वे सभी आए थे। इसकी सूचना डीसी को मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया है। मेडिकल टीम ने जांच भी की है।
