लॉकडाउन के चलते सर्वोच्च अदालत के आदेश पर जेल में निरुद्ध कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसे देखते हुए मैनपुरी जिला जेल से सोमवार को 40 कैदी रिहा किये गए। लॉकडाउन के चलते अदालतों में काम नहीं हो रहा है। जिसके कारण मामूली सजा के मामलों में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को भी जमानत नहीं मिल पा रही। इसी को देखते हुए उच्च न्यायालय ने ऐसे मामलों में जेल अधिकारियों कार्रवाई करने का निर्देश दिया हुआ है। सर्वोच्च अदालत के निर्देश पर मैनपुरी जिला कारागार में तैयार की गई 58 बंदियों की सूची से महिला सहित 40 बंदियों को सोमवार सुबह रिहा कर दिया गया। इनमें से दाे बंदी नोएडा के रहने वाले हैं। वहीं महिला बंदी कानपुर देहात की निवासी है। रिहा बंदियों को उनके घराें तक भेजने के लिए वाहन का इंतजाम किया जा रहा है। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि सात साल से कम सजा वाले बंदियों को अंतरित जमानत पर आठ सप्ताह के लिए रिहा किया जा रहा है। सभी से मुचलके भरवाए गए हैं।
