थाना सदरपुर क्षेत्र के राजापुर सुहेला गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे रामखेलावन पुत्र राम आसरे, संजय पुत्र राम खेलावन, राम खेलावन पुत्र साहबदीन के घर जल गए। इससे तीनों घरों में दस हजार की नकदी, अनाज व गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। नुकसान की सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई है। आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल सका है। वहीं अटरिया थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव में आग लगने से बाबूलाल, अशोक, गजराज, क्षत्रपाल, सुनील व सरस्वती के घर जल गए हैं। इससे नकदी, अनाज, कपड़े आदि सामान जल गया। वहीं मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के उचौली पुरवा निवासी राजू की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे हजारों का सामान जल गया।
