जानते हैं क्या? एक अफवाह है कि खातों में आया पैसा वापस हो जाएगा। यही वजह है कि बैंकों के बाहर अनावश्यक भीड़ उमड़ रही है। हर कोई समय से अपने खाते से पैसा निकाल लेना चाहता है। इस भीड़ में शारीरिक दूरी वाले नियम का भी मखौल उड़ रहा है। यही नहीं, अगर कोई कोरोना संक्रमित बैंक तक पहुंचा तो वह सैकड़ों लोगों को यह वायरस बांट सकता है। ऐसे में थोड़ा समझदारी दिखाने का वक्त है। अगर आपको पैसे की जरूरत हो तभी बैंक जाइये। अगर काम चल रहा है तो अनावश्यक भीड़ में जाने से बचिए। आपके, खाते में उपलब्ध धनराशि अब खाते से वापस नहीं होगी। जनधन खातों से रुपये निकालने को बैंकों पर उमड़ी भीड़
सीतापुर एक बड़ी टेंशन है! यह हर किसी को परेशान कर रही है।
By -
April 10, 2020