देश के साथ में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दसवें दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जरुरतमंदों को मदद स्वरूप की 871 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। मुख्यमंत्री के एक क्लिक से 86.71 लाख गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
मुख्यमंत्री ने संकट की इस घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रदेश के 86.71 लाख वृद्धों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और अशक्तों के खाते में दो महीने की अग्रिम पेंशन भेजी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए खजाना खोलते हुए उनके खाते में पेंशन की रकम भेजी। वतर्मान समय में किसी भी मुख्यमंत्री के ऑनलाइन भेजी गई यह सबसे अधिक राशि की मदद है।
