प्रदेश के अन्य जिलों में मिल रहे मरीजों को देखते हुए प्रशासनिक अफसर अब लॉक डाउन को लेकर और अधिक सख्ती की तैयारी में जुट गए हैं। पुलिस की चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
रविवार को देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह व एसपी आरके नैय्यर ने दोपहर में शहर का भ्रमण किया। पुलिसिग के बारे में जानकारी ली। कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को मास्क व अन्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर सुधांशु, एक सेवा क्लब की साक्षी अरोरा, युवा सोच के अनिल सिंह व फुलवारी के क्रांति सिंह मौजूद थे। वहीं, एसपी कार्यालय सभागार में एडीएम राकेश सिंह, एएसपी महेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिसमें कहा गया कि लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन किया जाय, अनावश्यक तौर पर कोई घरों से बाहर न निकलें। मंदिर व मस्जिद में किसी तरह से भीड़ न एकत्र होने पाएं इसके लिए जानकारी दी गई। कई अन्य बिदुओं के प्रति जागरूक किया गया।
