: जनपद के आखरी छोर पर पर मांझी जयप्रभा सेतु पर पहले चांददियर के प्रधान वीरेंद्र यादव ने भोजन का प्रबंध कर रखा है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को वह रोककर भोजन करा रहे हैं और पुलिस प्रशासन का भी सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा गांव के गरीबों में भी प्रतिदिन भोजन वितरित करा रहे हैं। शनिवार को प्रधान के द्वारा करीब 800 लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए भोजन कराया गया।
एक बातचीत में उन्होंने बताया कि यह ऐसा स्थान हैं जहां लोग कई दिनों तक पैदल चल कर पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सभी दुकाने बंद हैं। यहां यूपी पुलिस सभी को चेक करके अपनी सीमा से छोड़ रही है। ऐसे में भूखे प्यासे लोगों की मदद के लिए ऐसा इंतजाम किया है कि वे यहां शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कुछ पल ठहर कर आराम से भोजन करने बाद आगे की यात्रा तय करें। ऐसे लोगों को जब शुद्ध पानी और भोजन मिल रहा है तो दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।
