पूरी दुनिया में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,867 से अधिक हो गई है। भारत में भी 283 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बाकी 196 लोगों का उपचार चल रहा है। जयपुर में भी एक इटली के नागरिक की मौत हुई है लेकिन स्वस्थ होने के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग संक्रमित हैं।
- वाराणसी में सऊदी अरब से आए व्यक्ति कोराना पाजिटिव पाया गया है। फूलपुर इलाके का रहने वाला यह व्यक्ति सऊदी अरब की निजी कंपनी में काम करता है। 19 मार्च को ट्रेन से नई दिल्ली से वाराणसी लौटा था। वाराणसी के सीएमओ ने बताया कि बीएचयू हास्पिटल में हुई जांच में पुष्टि हुई है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पूर्वांचल में कोरोना पाजिटिव का यह पहला मामला है।
- कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने 22 ले 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान सब्जियां, डेयरी और मेडिकल और दैनिक जरूरतों की चीजों कि बिक्री करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। अब तक राजस्थान में दो विदेशियों सहित 17 मामले दर्ज किए गए हैं।
- कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (21 मार्च) को लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक बहुत ज्यादा जरूरी ना हो वे घर से ना निकलें। उन्होंने जनता से अपनी यात्रा रोकने के लिए भी कहा है। जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले पीएम मोदी ने यह ट्विटर के जरिए यह संदेश जारी किया।
- कोरोना संक्रमण के अंदेशे में भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के बाद उनके साथ नाश्ता करने वाले पार्टी के दो और सांसदों रवि किशन और कमलेश पासवान ने भी एहतियात के तौर पर खुद को अलग-थलग कर लिया है।
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार (21 मार्च) को कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी से एकजुट होने की अपील करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार से आग्रह किया कि चिकित्सा जांच का दायरा बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने छोटे एवं मझोले कारोबारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने की भी मांग की।
- कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार (21 मार्च) को राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के 40 प्रतिशत हिस्सों को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन करने के आदेश दिए हैं। लॉकडाउन पांच जिलों में -खुदार्, कटक, गंजाम, केंद्रपाड़ा और अंगुल के साथ-साथ आठ प्रमुख शहरों- पुरी, राउरकेला, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बालासोर, जाजपुर रोड और जाजपुर शहर, भद्रक में 22 मार्च सुबह सात बजे से शुरू होकर 29 मार्च रात 9.00 बजे तक लागू रहेगा।
- उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्ष के एक व्यक्ति को शनिवार (21 मार्च) को कल्याण रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने कोरोनो वायरस के प्रकोप के खिलाफ एहतियाती कदम के तौर पर ट्रेन से नीचे उतार लिया। व्यक्ति हाल में दुबई की यात्रा से लौटा था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। व्यक्ति 17 मार्च को मुंबई लौटा था। चुनिंदा देशों के समूह से वापस आने वालों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उस व्यक्ति को घर पर पृथक रहना चाहिए था।
- छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार (21 मार्च) को यहां बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने नावेल कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए 31 मार्च तक अत्यावश्यक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया है।
- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (21 मार्च) को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 1,000 स्थानों पर गहन देखभाल प्रबंधन पर प्रशिक्षण आयोजित किए। मंत्रालय ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए आपात प्रतिक्रिया के लिए 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल होगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 283 हो गए है।
- ईरान में कोरोना वायरस से 123 और लोगों की मौत हो गई जिससे इससे मृतकों की कुल संख्या 1,556 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (21 मार्च) को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 20,610 है। ईरान इस महामारी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।
- गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को छह मामले सामने आए, राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हुई: मंत्री।
- लेह में दो और करगिल में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया। केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 13 हुई।
- राष्ट्रीय परिवाहक एयर इंडिया कोरोना वायरस संकट के बीच रोम में फंसे भारतीय को निकालने के लिए शनिवार दोपहर को वहां 787 ड्रीमलाइनर विमान भेजगा।
- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपनी रणनीति में शनिवार को संशोधन करते हुए कहा कि श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी, सांस लेने में दिक्कत और बुखार तथा खांसी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की कोविड-19 संक्रमण के लिए जांच की जाएगी।
- महाराष्ट्र के पुणे शहर में करीब 40 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
- महाराष्ट्र के पुणे शहर में करीब 40 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
- देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तक 258 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चार लोगों की मौत हुई है।
