कोरोना एवं लॉकडाउन को लेकर बिना शोर शराबा गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर महावीरी पताका लहराया गया। शिवाजी चौक स्थित काली स्थान, शीतला स्थान, विजयनगर दुर्गा स्थान सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने शारीरिक दूरी का भी पालन किया। इस बार बांका में रामनवमी पर शोभायात्रा भी नहीं निकाली गई।
कटोरिया: कटोरिया बाजार, सुईया बाजार एवं आनंदपुर ओपी क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने अपने-अपने घरों व भगवान राम-हनुमान मंदिरों में महावीरी पताका फहराया। कई लोगों ने ध्वजारोहण के साथ ही सत्यनारायण भगवान की भी पूजा की।
