ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई। उत्तर प्रदेश मूल के मुंबई में रह रहे प्रवासियों के लिए भी योगी सरकार ने मदद का हाथ बढ़ा दिया है। मुंबई में नियुक्त उप निदेशक पर्यटन को स्थानिक आयुक्त के रूप में काम करते हुए प्रवासी उत्तर प्रदेशियों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश मूल के लोग रहते हैं। योगी सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन के दौरान इन प्रवासियों की दिक्कतें समझते हुए मुंबई में कार्यरत पर्यटन विभाग के उप निदेशक बिमलेश कुमार औदीच्य को उनकी समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
इस विशेष समय में औदीच्य को स्थानिक आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश भी दिए गए हैं। औदीच्य के अनुसार उत्तर प्रदेश के दिल्ली में रह रहे लोगों की भी समस्याएं दूर करने के लिए ऐसी ही व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से की गई है। औदीच्य को कुछ माह पहले ही मुंबई और दिल्ली में रहनेवाले उत्तर प्रदेश मूल के लोगों के गांव-घर की समस्याएं सुलझाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस संबंध में आदेश पत्र में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के कार्यालयाध्यक्ष अविनाश चंद्र मिश्र को भी प्रवासी उत्तर प्रदेशियों की समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंबई। उत्तर प्रदेश मूल के मुंबई में रह रहे प्रवासियों के लिए भी योगी सरकार ने मदद का हाथ बढ़ा दिया है। मुंबई में नियुक्त उप निदेशक पर्यटन को स्थानिक आयुक्त के रूप में काम करते हुए प्रवासी उत्तर प्रदेशियों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश मूल के लोग रहते हैं। योगी सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन के दौरान इन प्रवासियों की दिक्कतें समझते हुए मुंबई में कार्यरत पर्यटन विभाग के उप निदेशक बिमलेश कुमार औदीच्य को उनकी समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए हैं।