तमाम यात्री दिल्ली में फंसे हैं। ऐसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। परिवहन निगम के सीतापुर डिपो से भी 65 बसों को यात्रियों की घर वापसी के लिए लगाया गया है। ये बसें फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। रात में दिल्ली गईं बसें
लगातार खबरें आ रहीं हैं कि दिल्ली की ओर से तमाम यात्री पैदल ही चलकर आ रहे हैं। इन खबरों के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में सीतापुर जिले से भी दिल्ली के लिए 50 बसों को रवाना किया गया है। ये बसें दिल्ली से यात्रियों को वापस लेकर लौटेंगी। आसपास के जिलों के लिए 15 बसें
