ab tak tv#मध्य प्रदेश के उज्जैन में हैवानियत की हदें पार
By -Rajesh Kumar Siddharth
August 22, 2023
नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म
उज्जैन में हैवानियत की हदें पार, नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के उज्जैन से बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
हाइलाइट्स-
मध्य प्रदेश के उज्जैन में हैवानियत की हदें पार
नेत्रहीन महिला के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है
गिरफ्तार एक आरोपित नाबालिग है
मामले का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में उस समय दर्ज हुआ
उज्जैन, मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के उज्जैन से बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा पहुंचा तो आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपित नाबालिग है।
बता दें कि, इस सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में उस समय दर्ज हुआ, जब महिला का बेटा पुणे से घर आया और थाने पहुंचकर उसने पुलिस को सारी बात बताई। उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा पहुंचा, तो आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित नाबालिग है।
इस घटना के बारे में बात करते हुए टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि, थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 साल की महिला नेत्रहीन है। उसका पुत्र पुणे में नौकरी करता है। यहां वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। तीन दिन पूर्व रात में महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार घर में घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया। तो उसका भतीजा वहां पहुंचा था। जिस पर वह चारों आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले थे।
महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी थी। गुरुवार को महिला का पुत्र उन्हेल पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।