पूरे जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 67 वाहन सीज किए गए और 9 के चालान किए। वहीं झबरेड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सभी दुकानदार मौके से फरार हो गए थे। कई जगहों पर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सिविल लाइंस में डेयरी संचालक को फटकार लगाते हुए डेयरी बंद कराई।
प्रदेश में पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं कुछ युवक बाइक लेकर सड़कों पर घूम रहे है। घरों के बाहर भी युवक जमघट लगाकर खड़े रहते है। ऐसे में पुलिस के लिए भी इन लोगों से निपटना चुनौती बना है। पुलिस की तरफ से हर दिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
