औरंगाबाद कोराना को हराने के लिए जंग कर रहे पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद एवं आभार जताया जा रहा है। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने दाउदनगर अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों,स्वास्थ्य कर्मियों के पास जाकर अपनी पार्टी की ओर से धन्यवाद सह आभार पत्र प्रदान किया। तिवारी ने एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, बीडीओ जफर इमाम, सीओ स्नेहलता देवी, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम को धन्यवाद सह आभार पत्र प्रदान किया। मीडिया कर्मियों तथा कर्मयोगियों का भी आभार जताया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, सोनू तिवारी, रजनीश शंकर सहित उपस्थित रहे।