: कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन कुछ लोग है कि मानने को तैयार नहीं। पुलिस सख्ती दिखा रही तो पुलिस को चकमा देकर बाहर निकल रहे है। यह वह लोग है जो खुद यह नहीं जान रहे है कि आप पुलिस व अन्य को चकमा नहीं दे रहे बल्कि खुद के साथ सभी को दे रहे हो। कई जगह पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। घरों की ओर लौट रहे परदेसियों का आना थम गया है।
जनपद के लोगों से जिला प्रशासन लगातार लोगों से लॉकडाउन के नियमों के पालन के लिए अपील कर रहा है। इसके बाद भी तमाम लोग उल्लंघन करने में ही अपना कूलर ऊंचा मान रहे है। हाईवे पर तो सन्नाटा दिख रहा है, लेकिन आठवें दिन सुबह व शाम खूब लोग निकल रहे है। बाइक पर फर्राटा भर रहे है तो पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ी। शहर भर में पुलिस माइक से अनाउंस कर लोगों को जागरूक रही है। बुधवार को शहर में हालात सामान्य दिखे। जालौन चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका की तरफ से एक कैंप लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते लोग वैसे तो घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं लेकिन जिला प्रशासन ने लोगों को आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए 10 से चार बजे तक दुकानों को खुलने का समय निर्धारित किया है। सुबह 11 बजे फूलमती सब्जी मंडी बाजार पड़ताल की गई को बाजार में चहल कदमी दिखी जहां पर कोई भी पुलिस कर्मी या प्रशासनिक अफसर मौजूद नहीं था कि कोई बता सके कि एक साथ बाजार में नहीं निकलना है।
